फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways bus hits a bike, man died and his son injured

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत व बेटा जख्मी

Wed, 13 Nov 2019 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
roadways bus hits a bike, man died and his son injured
प्रतीकात्मक तस्वीर

मिर्जापुर में मंगलवार सुबह रोडवेज बस ने ठाकुरगंज निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल इंजीनियर रामकुमार पांडेय (48) की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बेटे शुभम का इलाज चल रहा है। बाइक बेटा चला रहा था। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी के पास वीवीपैड के गोदाम का निर्माण हो रहा है। गंगा इंटर प्राइजेज गोदाम के निर्माण का काम कर रही है। ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी रामकुमार पांडेय निर्माण कार्य के लिए तैनात किए गए हैं। वह बेटे शुभम संग भरूहना स्थित विंध्यवासिनी कॉलोनी में रहते थे।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को दोनों लोग सुबह बरिया घाट पर स्नान कर बाइक से लौट रहे थे। कटरा कोतवाली के बथुआ मोहल्ले के पास पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नीरज ओझा के मुताबिक, सुबह हादसे की सूचना मिलते ही परिवारीजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। घर पर ताला बंद है।   (इनपुट : मिर्जापुर संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed