{"_id":"658dd481835d07144d039e89","slug":"roadways-bus-collides-with-e-rickshaw-one-dead-lucknow-news-c-13-lko1012-550311-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोडवेज बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोडवेज बस ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत
Fri, 29 Dec 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज चौराहे पर बृहस्पतिवार को रोडवेज बस ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम छह बजे हरदोई डिपो की रोडवेज बस तेज रफ्तार में जा रही थी। बालागंज चौराहे पर बस ने आगे जा रहे ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार संडीला के रहने वाले सुलभ शौचालय के सफाईकर्मी गिरधारी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य सवारियां व ई रिक्शा चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ई रिक्शा चालक व तीनों घायल सवारियां जा चुकी थीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बस कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।