फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   roadways bus and tractor trolley collision in amethi

Road Accident: अमेठी में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर, सड़क हादसे में नौ घायल, तीन गंभीर

Sun, 21 Aug 2022 09:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बेचू गढ़ में बीती रात शाहगंज डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 50 बीटी 4572 शाहगंज से लखनऊ की तरफ जा रही थी कि रास्ते में बेचूगढ़ के पास सामने जा रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। 

विज्ञापन
roadways bus and tractor trolley collision in amethi
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बीती रात हाईवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली के बीच टक्कर हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर लाया गया। यहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर अथॉरिटी के लिए रेफर कर दिया गया। बाकी सभी को उपचार के बाद घर वापस भेजा गया। 
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बेचू गढ़ में बीती रात शाहगंज डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 50 बीटी 4572 शाहगंज से लखनऊ की तरफ जा रही थी कि रास्ते में बेचूगढ़ के पास सामने जा रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक समेत रोडवेज में बैठे नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मची चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे यात्रियों की सूचना पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर 3 लोगों की हालत को गंभीर देखकर उन्हें रेफर कर दिया, घायल यात्रियों में अयोध्या के खंडासा थाना इलाके के खतौली निवासी राहुल (22) और यही के राजकुमार (23), कानपुर के बिठूर थाना इलाके के मंधना के गोलू पांडे (19) और दिलीप पांडे (40), मध्य प्रदेश के छतरपुर के सताई थाना इलाके के रजपुरा निवासी दिनेश (32) और उसकी पत्नी रोशनी (30), जौनपुर के सरपहा मीरावाह निवासी राकेश सिंह (40), आलमबाग लखनऊ के संजीव जैन (60) रोडवेज में सवार थे। 


समशेरपुर थाना जगदीशपुर के रोहित पाल (20) ट्रैक्टर चालक को भी चोट आई है। जिसमें से राहुल, राजकुमार और रोशनी को गंभीर घायल होने पर उन्हें हायर अथॉरिटी के लिए रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed