{"_id":"6acd5107b60b620d5e057d31","slug":"road-turns-into-a-pond-due-to-pipeline-excavation-population-of-one-lakh-stranded-in-waterlogging-lucknow-news-c-13-lko1070-1962779-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पाइपलाइन की खोदाई से तालाब बनी सड़क, जलभराव में फंसी एक लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पाइपलाइन की खोदाई से तालाब बनी सड़क, जलभराव में फंसी एक लाख की आबादी
Tue, 13 Oct 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे से गुजरता स्कूटी सवार।
लखनऊ। डालीगंज स्थित मोहन मीकिन फैक्टरी के पास सड़क गड्ढों और जलभराव से बदहाल है। करीब चार किलोमीटर के दायरे की एक लाख आबादी के आवागमन का प्रमुख रास्ता पिछले 20 दिन से परेशानी का सबब बना है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्टरी के पास सड़क के दोनों ओर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। इस दाैरान लापरवाही से खोदाई किए जाने के कारण पुरानी पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सुबह-शाम पानी बहने के कारण करीब 30 मीटर लंबी सड़क पर बने गड्ढों में एक फीट तक पानी भर जाता है। गड्ढों में खड़ंजे का मलबा भरवाने के बावजूद रोजाना एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। व्यस्त समय में जाम भी लग रहा है।
कई इलाकों का आवागमन प्रभावित
इस मार्ग से मुमताज पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा गोड़ियनपुरवा, अशफाक उल्लानगर, त्रिवेणीनगर, मशकगंज समेत कई इलाकों के लोग गुजरते हैं। डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग बंद होने या पक्का पुल के पास जाम लगने पर इसी रास्ते पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है।