{"_id":"fe44c156605b7e9feb6f200130efdbed","slug":"road-lights-to-be-on-after-seven-o-clock","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज अस्त होने के बाद ही रोशन होंगी सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज अस्त होने के बाद ही रोशन होंगी सड़के
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन अब बिजली बचत की मुहिम शुरू करेगा। शुरुआत नगर विकास महकमे से होगी।
विज्ञापन
मार्ग प्रकाश की लाइटें अब शाम 5 बजे के बजाय शाम 6.30 से 7 बजे के बीच रोशन होंगी।
यूपी पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने सोमवार को एक होटल में ऊर्जा संरक्षण कार्यशाला के उद्घाटन करने के बाद कहा कि बिजली उत्पादन से अधिक जरूरत बिजली बचत की है।
इसलिए नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे कि नगर निगम एवं पालिका परिषद वाले शहरों में मार्ग प्रकाश की लाइट को शाम 5 बजे के बजाय 6:30 से 7 बजे के बीच जलाया जाए।
विज्ञापन
इसकी जिम्मेदारी इलाकाई एक्सईएन को सौंपी जाएगी।
उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित वितरण इकाई के उच्च अफसरों को निर्देश दिए कि एक्सईएन शाम और सुबह बिजली बचत की निगरानी करेंगे, जिससे नगर निगम कर्मचारी सुबह उजाला होते ही मार्ग प्रकाश की लाइट को बंद करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
समारोह में निदेशक प्रदीप टंडन, मुख्य अभियंता केबी राम, शमीम अहमद एवं वीपी वर्मा उपस्थित थे।
...तो कनेक्शन काट दिया जाए
प्रबंध निदेशक ने कहा, सरकारी दफ्तरों एवं बंगलों में बिजली की बर्बादी रोकने की जरूरत है। इसके लिये ऊर्जा महकमे के दफ्तरों में कर्मचारी ट्यूब लाइन, एसी एवं पंखे के स्विच ऑफ करके ही घर जाएंगे।
औचक चेकिंग में जिस कक्ष में लाइट चालू पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, एक्सईएन को निर्देश दिया जाएगा कि दिन में कहीं पर भी बल्ब जलते पाए जाएं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाए।
मंत्री के शिविर में सन्नाटा, पंखे चालू
प्रबंध निदेशक ने एक वाकया बताया कि पिछले दिनों कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी से विभागीय कार्य से मुलाकात करने गए।
बंगले में प्रवेश करने के बाद सीधे मंत्री के शिविर में पहुंचा तो देखा कि कुर्सियां खाली और चारों और सन्नाटा पसरा था। लेकिन 3-4 पंखे फुल स्पीड पर चल रहे थे और ट्यूब लाइट जल रही थी।
मुझसे बिजली की बर्बादी नहीं देखी गई तो एक पंखा छोड़कर अन्य के स्विच को बंद कर दिया। फिर थोड़ी देर बाद सेवक आया जो मुझे मंत्री के कक्ष तक ले गया।
बिजली मीटर लगना जरूरी
पावर कॉर्पोरेशन के निदेशक (कार्मिक) राधे मोहन ने कहा कि बिजली बचत के लिए जरूरी है कि हर कनेक्शन पर मीटर लगे तभी बर्बादी रुकेगी। उन्होंने कहा, नए-नए बिजली उपकरणों के आने से बिजली की मांग में इजाफा हो रहा है।
निदेशक (कॉर्पोरेट प्लानिंग) श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के लिए लोक निर्माण विभाग के रिटायर मुख्य अभियंता को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।