फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road damage

Lucknow News: सड़क धंसने पर जेई से मांगा जवाब, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
road damage
रायबरेली। अमृत योजना के तहत फेज-तीन में डेढ़ महीने पहले बनी सड़क के धंसने के मामले में जल निगम के अवर अभियंता से जवाब मांगा गया है। साथ ही डीएम ने दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एक्सईएन को चेताते हुए निर्माणाधीन अन्य सड़काें की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। डेढ़ माह पहले आईटीआई, शिवाजी नगर समेत अन्य मोहल्लों में सीवर लाइन डाली गई थी। इसके लिए सड़क की खोदाई की गई थी। बाद में एक किमी. सड़क नए सिरे से बनाई गई थी। शिवाजी नगर मोहल्ले को जाने वाली सड़क गत बुधवार को धंस गई और सड़क के बीचोबीच में गड्ढा हो गया। इससे आवागमन तक प्रभावित हो गया। मामले में बृहस्पतिवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने जल निगम के अवर अभियंता वैभव कुमार से मामले में जवाब मांगा है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता को दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मामले में जेई से जवाब मांगा गया है। निर्माण में मानकों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए एक्सईएन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



बालापुर में धंसी सड़क, नागरिक बेहाल
रायबरेली। शहर क्षेत्र के बालापुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को भी सड़क धंस गई और गड्ढा हो गया है। इससे नागरिकों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बालापुर मोहल्ला निवासी प्रवीण शुक्ला, पवन, बबलू, महादेव, भूपेंद्र ने बताया कि अमृत योजना के तहत सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत में खानापूर्ति की जा रही है। इस वजह से सड़कें धंस रही हैं। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed