फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road costing more than 5 crore will go through third party investigation

पांच करोड़ से ऊपर की हर सड़क की होगी थर्ड पार्टी जांच: केशव मौर्य

Sun, 17 Dec 2017 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
road costing more than 5 crore will go through third party investigation
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
प्रदेश में पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत की प्रत्येक सड़क की थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी। पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने इस बाबत नियम-कायदे तय कर दिए हैं। सड़कों के प्रत्येक किलोमीटर में 200 मीटर के अंतर पर तीन जगहों से जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।  
विज्ञापन


सरकार के लिए भी सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। तमाम सड़कें समय से पहले ही उधड़ जाती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रत्येक सड़क की थर्ड पार्टी जांच का फैसला किया। हाल ही इसके लिए शासनादेश जारी किया गया था। साथ ही पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष वीके सिंह को नियम-कायदे तय करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से जारी निर्देश के अनुसार, प्रदेश में चल रहे पांच करोड़ से अधिक लागत की सड़क के सभी कामों की क्षेत्रवार और जिलेवार सूची बनाई जाएगी। इन कामों की थर्ड पार्टी जांच के लिए आईडीएस वृत्त लखनऊ के अधीक्षण अभियंता राजकीय संस्थानों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (ईओआई) लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क की प्रत्येक सतह की होगी जांच

road costing more than 5 crore will go through third party investigation
पांच करोड़ रुपये से ऊपर की हर सड़क की प्रत्येक सतह की जांच कराई जाएगी। जांच के लिए मैटेरियल के नमूने प्रत्येक किलोमीटर में 200 मीटर के अंतर पर तीन स्थानों से लिए जाएंगे। जांच पर आने वाला खर्च सड़कों के एस्टीमेट में शामिल होगा। हर खंड को तय राशि का ड्राफ्ट निर्माण खंड-2, लखनऊ में जमा करना होगा।

5 करोड़ से कम लागत की सड़कों की भी होगी रैंडम चेकिंग
पांच करोड़ से कम लागत की सभी सड़कें चेक नहीं होंगी, पर 10-20 फीसदी सड़कों को रैंडम आधार पर चेकिंग के लिए जरूर चुना जाएगा। ऐसी सड़कों की थर्ड पार्टी जांच का निर्णय प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष अपने स्तर से लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed