फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Road built three days ago was uprooted, causing commotion

Lucknow News: तीन दिन पहले बनी सड़क हाथ से रही उखड़, हंगामा

Thu, 28 May 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Road built three days ago was uprooted, causing commotion
खराब सड़क को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
मलिहाबाद। रहीमाबाद-माल मार्ग से लिंक रोड तरौना गांव की करीब 800 मीटर लंबी पक्की सड़क बनाने का काम तीन दिन से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क बनाने में डामर कम डाल रहे हैं, जिससे सड़क हाथ से उखड़ रही है। ग्रामीण घटिया सड़क निर्माण पर भड़क गए। बुधवार दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। काम बंद कराकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों ने जांचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अभय नारायण ने बताया कि ग्रामीणों ने फोन से जानकारी दी है। काम रोक दिया गया है। मौके पर पहुंच कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed