फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rm srivastave apologizes for mistake in letter

'राममंदिर' पर प्रमुख सचिव ने मांगी माफी

Sat, 12 Oct 2013 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
rm srivastave apologizes for mistake in letter

यूपी सरकार की एक चिट्ठी से राममंदिर निर्माण को लेकर उठे बवंडर पर प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव को मांफी मांगनी पड़ी है।

विज्ञापन


आनन-फानन में उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर न सिर्फ सार्वजनिक रूप से पत्र में हुई चूक पर माफी मांगी, बल्कि यह भी कहा कि वह खुद भी सजा के लिए तैयार हैं।

आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि पत्र में काम के दबाव के चलते कई स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने कहा, 'अगर इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं तो मैं कार्रवाई का स्वागत करता हूं। मुझे सजा मिलनी चाहिए।'
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

सियासी गलियारों में बवाल मचाने वाली इस चिट्ठी में सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर अयोध्या में राम मंदिर के पुनर्निर्माण पर विचार के लिए फैजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिला मजिस्ट्रेट को बैठक के लिए बुलाए जाने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: क्या अयोध्या में राम मंदिर बनवाएगी यूपी सरकार?

यूपी सरकार के सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र की ओर से जारी चिट्ठी में डीजीपी और दूसरे आला पुलिस अफसरों को सोमवार शाम बैठक में हिस्सा लेने के लिए कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि इस बैठक में 'सोमनाथ मंदिर की तर्ज पर श्री रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर संसद में कानून पारित करने पर' चर्चा होगी।

यूपी और लखनऊ की बड़ी खबरों के लिए यहां आएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed