{"_id":"66bc50fb431bb307d70d3b2d","slug":"rld-will-expand-itself-in-other-states-in-uttar-pradesh-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी, राजस्थान के बाद रालोद का अन्य राज्यों में होगा विस्तार, दिसंबर तक उत्तर भारत में किया जाएगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी, राजस्थान के बाद रालोद का अन्य राज्यों में होगा विस्तार, दिसंबर तक उत्तर भारत में किया जाएगा मजबूत
Wed, 14 Aug 2024 12:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:08 PM IST
सार
राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उपचुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का दौरा होगा। इस दौरान एनडीए को सभी सीटों पर जिताने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी और राजस्थान के बाद रालोद अब बिहार, झारखंड, उत्तराखंड व दिल्ली में भी पार्टी का विस्तार करेगा। इसी रणनीति के तहत हाल ही में राजेंद्र पंत को उत्तराखंड और डीपी लाला को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अन्य राज्यों में इसकी प्रक्रिया चल रही है। 21-22 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह एमपी जाएंगे। यह कहना है पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी का। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में दिसंबर तक पार्टी को मजबूती देने का काम होगा। उन्होंने बताया कि यूपी में होने वाले उप चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय 16 अगस्त से झांसी से अपना दौरा शुरू कर रहे हैं। वे सभी दस सीटों का दौरा कर पार्टी संगठन की समीक्षा करेंगे। सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को जिताया जाएगा। सीटों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विभाजन विभीषिका स्मृति की मौन पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी, प्रदर्शनी भी देखी, तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शान से निकली तिरंगा यात्रा: भारत माता की जय के नारों के साथ निकले लोग, आर्मी के जवानों ने बढ़ाया जोश, तस्वीरें
कई नेता रालोद में शामिल
इस दौरान कांग्रेस, सपा, बसपा, लोकदल के कई नेताओं ने रालोद का दामन थामा। इनमें कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक राज, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी छात्र सभा अवनीश त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा विकास सागर, पूर्व प्रदेश सचिव सपा बाबूराम प्रजापति, महक सिंह जाटव, रमेश चंद्र कुशवाहा, इब्ने अली, अनिल प्रजापति, लियाकत अली आदि शामिल हैं। इससे पूर्व लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राव इकबाल मुहम्मद खान ने भी रालोद की सदस्यता ली।