{"_id":"4bca22395384d187b6eeee39137748c6","slug":"rld-protest-on-13-in-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद 13 को करेगा सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद 13 को करेगा सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 13 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की घोषणा की है।
विज्ञापन
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उस दिन राज्यपाल को ज्ञापन देकर उनसे गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने और घटतौली रोकने के लिए दखल देने की मांग की जाएगा।
विज्ञापन
रालोद मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मुन्ना सिंह ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों की समस्याओं से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है।
चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ऋण स्वीकृत होने के बाद भी गन्ना किसानों को पिछले साल का बकाया नहीं दिलाया गया। चालू सीजन में मिलें जानबूझकर कम क्षमता से चल रही हैं।
विज्ञापन
किसान गेहूं बोवाई के लिए खेत खाली नहीं कर पाए हैं। जीरो कोड पर दूसरे क्षेत्रों के गन्ने की सस्ती दर पर अवैध खरीद हो रही है।
पूरा मामला विभागीय अफसरों की जानकारी में है लेकिन कोई इसे रोकने की पहल नहीं कर रहा है। घटतौली से किसान त्रस्त हैं। इसके लिए किसी भी जिले में अभियान नहीं चला।
गन्ना किसानों के शोषण के खिलाफ 12 जनवरी को गोंडा की मैजापुर चीनी मिल का घेराव कर एक मुश्त भुगतान के लिए बाध्य किया जाएग।
चौहान ने कहा, सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है न ही कानून व्यवस्था संभाल पा रही है। क्रय केंद्रों पर बदइंतजामी की वजह से किसानों को धान बेचने में भी पसीने आ रहे हैं।
प्रदेश सरकार किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य देने में नाकाम रही है। एक तरफ सरकार सैफई में जश्न मना रही है और दूसरी तरफ ठंड से मौतें हो रही हैं।
रालोद अध्यक्ष ने इलाहाबाद में छात्रों की बेरहमी से पिटाई की निंदा की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की भी मांग की।
इस मौके पर अनिल दुबे, राकेश कुमार सिंह मुन्ना, हाजी वसीम हैदर और प्रो. यज्ञदत्त शुक्ल मौजूद थे।