फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RLD on the backfoot, the selection committee will decide, the state president will not decide the candidate

निकाय चुनाव : बैकफुट पर रालोद, कहा चयन समिति लेगी निर्णय, 15 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम घोषित

Thu, 01 Sep 2022 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

बागपत में बुधवार को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने घोषणा की कि रालोद निकाय चुनाव अकेले लड़ेगा। इस पर जहां सपा में सरगर्मी पैदा हो गई तो उससे ज्यादा रालोद में ही तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।

विज्ञापन
RLD on the backfoot, the selection committee will decide, the state president will not decide the candidate
रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में अपने बूते पर ही अकेले निकाय चुनाव लड़ने के रालोद प्रदेश अध्यक्ष बयान के अगले दिन ही रालोद बैक फुट पर आ गया। इस बाबत राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हवाले से कहा कि सपा रालोद का गठबंधन मजबूत है और चुनाव की जल्द ही साझा रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष यह तय नहीं करेंगे, इसकी जिम्मेदारी चयन समिति को दी गई है।

विज्ञापन


बागपत में बुधवार को रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने घोषणा की कि रालोद निकाय चुनाव अकेले लड़ेगा। इस पर जहां सपा में सरगर्मी पैदा हो गई तो उससे ज्यादा रालोद में ही तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। चूंकि सपा और रालोद का गठबंधन है तो कयास लगे कि गठबंधन टूट रहा है। ऐसे में बृहस्पतिवार को रालोद पदाधिकारियों ने बयान जारी कर दिए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि यह आलाकमान का विषय है और वहीं से तय होगा कि निकाय चुनाव किस तरह से लड़ा जाएगा। उधर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चयन समिति का गठन किया है। कहा है कि सपा के साथ हमारा गठबंधन मजबूत है और साथ साथ काम कर रहा है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भी बचाने की कोशिश की और कहा कि उनका मंतव्य यह था कि संगठन लड़ने को तैयार है। उम्मीदवार प्रदेश अध्यक्ष नहीं बल्कि यह जिम्मेदारी चयन समिति को दी गई है।

विज्ञापन


 दल के प्रदेश मीडिया संयोजक सुनील रोहटा ने कहा कि रालोद एवं सपा  का गठबंधन मजबूत है। रालोद सुप्रीमो ने  नगर निकाय चुनाव को लेकर पंद्रह पर्यवेक्षकों की पहले से ही एक टीम बनाई है। पर्यवेक्षक  पूरे प्रदेश में दौरे कर नगर निगम, नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन एवं अन्य चुनावी रणनीति को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का काम निरंतर कर रहे हैं। गठबंधन के दोनों दलों के नेता एवं संगठन के लोग पूरी तरह से चुनावी तैयारी में लगे हैं। गठबंधन की साझी रणनीति की घोषणा  सही समय आने पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है 15 सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम
पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व विधायक राव वारिस खान, विश्वेश्वरनाथ मिश्रा, सुधाकर पांडेय, नीरज चौधरी, सुनील रोहटा, आरिफ महमूद, सुरेश गुप्ता, शैलेंद्र यादव, गीता निगम, समरनाथ यादव, अभिषेक गुर्जर, बाबूलाल प्रमुख, राहुल शर्मा, अंबुज पटेल।


बयान से पलटे राय
यह तो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किस तरह से चुनाव होना है पर कार्यकर्ताओं की यही मांग है कि हम अकेले लड़ें। इसलिए ही मैने ये बात कही थी कि अकेले चुनाव लड़ेेंगे। साथ ही मैने यह भी कहा था कि हमारा सपा से गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है। जहां जैसी सहमति बनेगी वैसे ही चुनाव लड़ा जाएगा। - रामाशीष राय, प्रदेश अध्यक्ष रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed