फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   RLD chief slams UP govt.

' 17 लोगों का गिरोह चला रहा है यूपी का शासन'

Sun, 15 Nov 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Nov 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
RLD chief slams UP govt.

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने रविवार को मुलायम सिंह यादव और सपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, यूपी में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश को मुलायम परिवार के 17 लोगों का गिरोह चला रहा है। उन्हीं के हाथों में नौकरियां हैं।

विज्ञापन


लेखपाल की भर्ती का रेट 15 लाख रुपये है। ऐसे में किसी गरीब के बच्चे को प्रदेश में रोजगार मिलने वाला नहीं है। वह रवीन्द्रालय में धनगर शोषित मुक्ति मोर्चा (डीएस-4) द्वारा आयोजित धनगर कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धनगर समाज को अनुसूचित जाति, जनजाति का दर्जा मिला हुआ है। पाल, बघेल, गडरिया आदि को अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। धनगरों के पीछे संविधान की ताकत है। सरकार संविधान का पालन भी नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सपा ने 12 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने का वादा किया। लेकिन उनके लिए केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखने से ज्यादा कुछ नहीं किया। यदि यह प्रदेश सरकार के अधिकार से बाहर था तो झूठा वादा क्यों किया। मंडल कमीशन ने पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया था। सपा सरकार में यह लाभ मुलायम सिंह और उनके नजदीकी और कुछ सजातीय लोगों तक सीमित रह गया है।

'मुख्यमंत्री अखिलेश आधा सीएम हैं'

RLD chief slams UP govt.

रालोद अध्यक्ष ने कहा, मुलायम परिवार के 17 लोग संसद और विधानमंडल से लेकर पंचायतों व सहकारी संस्थाओं तक के प्रतिनिधि हैं। मुख्यमंत्री भी साढ़े चार हैं, अखिलेश यादव तो आधा सीएम हैं। पूरे प्रदेश को ये ही चला रहे हैं।

कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी की होती है लेकिन थानेदार एसपी का ट्रांसफर करा रहे हैं। पिछले 15-20 साल में रुझान रहा है कि सपा को हटाकर बसपा और बसपा को हटाकर सपा को सत्ता सौंपी जा रही है। मुलायम और मायावती दोनों का एजेंडा लूटो और जाति को आगे बढ़ाने का है। गरीबों, सताए गए लोगों को अब इन दोनों से कोई उम्मीद नहीं बची।

बेरोजगारों को भत्ता देने, किसानों के 50 हजार रुपये तक के कर्ज माफ करने जैसी घोषणाओं को भी सपा सरकार भूल गई है। उन्होंने कहा, लोगों में इस बार बदलाव की इच्छा है। वे अच्छी छवि वालों को चुनना चाहते हैं। चरण सिंह ने लोकदल की स्थापना दबे, कुचले और सताए गए लोगों को आगे बढ़ाने के लिए की थी। रालोद इन्हीं की लड़ाई लड़ेगा।

यूपी में नहीं बनेगा महागठबंधन

RLD chief slams UP govt.

अजित सिंह ने कहा, बिहार की तरह यूपी में महागठबंधन बनना संभव नहीं है। नीतीश कुमार के खिलाफ सत्ता विरोधी रुझान नहीं था। यूपी में स्थिति एकदम उलट है। फिर सपा और बसपा में गठबंधन होना संभव नहीं। प्रदेश में सपा सरकार के खिलाफ हर वर्ग में भारी गुस्सा है।

किसानों का जो धान 3000 रुपये क्विंटल बिकता था, वह 1200 में बिक रहा है। अदालत के आदेशों के बावजूद गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। आलू व गेहूं किसानों की बदहाली किसी से छिपी नहीं। किसान तबाही के कगार पर हैं। नौकरियां बिक रही हैं, कानून व्यवस्था है नहीं। सिर्फ लाल टोपी लगाने से कोई समाजवादी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा, रालोद किसी से गठबंधन नहीं करेगा। हम अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

रालोद का समर्थन करेगा धनगर समाज
डीएस-4 के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भारत सिंह बघेल ने सपा, बसपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए 2017 के चुनाव में रालोद का समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, रालोद और धनगर समाज मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। इस मौके पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान,  राधाकृष्ण पाल, किन्नर सिंह, वसीम अंसारी, जगजीवन पाल, केपी सिंह बघेल, रामबाबू पाल आदि ने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed