फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rice worth Rs 26 lakh stolen after booking online, seven arrested

Lucknow News: ऑनलाइन बुकिंग लेकर 26 लाख का चावल किया चोरी, सात गिरफ्तार

Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rice worth Rs 26 lakh stolen after booking online, seven arrested
ऑनलाइन बुकिंग लेकर 26 लाख का चावल किया चोरी, सात गिरफ्तार
सरोजनीनगर। ऑनलाइन बुकिंग का ऑर्डर लेकर 26 लाख के बासमती चावल चुराने वाले गिरोह के सात गुर्गों को बिजनौर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल सेकंड हैंड कंटेनर, कार व चोरी के चावल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी जमालुर्रहमान, बिलाल हुसैन, मुरादाबाद के कटघर में रहने वाला सुहैल खान, रामपुर के शाहबाद का अफजाल खां, कुंदरकी निवासी फैसल, कटघर का नबी अहमद और राजा है। गिरोह का सरगना सुहैल है। इनके दो साथी अरबाज और फहीम अकरम की तलाश में पुलिस जुटी है। 26 फरवरी को बिजनौर के कासिम खेड़ा में अडानी विलमास वेयर हाउस में कार्यरत आशीष कुमार द्विवेदी ने बिलाल के खिलाफ थाने में 26 लाख के बासमती चावल चुराने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पूछताछ में सुहैल ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर ब्लैक बक साइट पर कंपनी पंजीकृत कराई थी।इसके जरिये ऑर्डर लेते थे। डिलीवरी के लिए सेकंड हैंड कंटेनर का इस्तेमाल करते थे। डीसीपी ने बताया कि सुहैल पुराने ट्रकों की प्लेट से नंबर की नकल करता था। फिर फर्जी नंबर प्लेट और आरसी तैयार कर डिलीवरी के लिए दिए चावल को चुराकर सस्ते दाम पर बेच देता था। आरोपी पकड़ में न आए इसलिए घटना के बाद ट्रक का पेंट बदल देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed