{"_id":"6287a47c6290552a0811d550","slug":"rice-will-be-given-instead-of-wheat-wheat-will-not-be-available-at-all-in-the-prime-minister-s-garib-kalyan-anna-yojana-only-complete-rice-will-be-available","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के बदले दिया जाएगा चावल : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बिल्कुल नहीं मिलेगा गेहूं, पूरा चावल ही मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के बदले दिया जाएगा चावल : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बिल्कुल नहीं मिलेगा गेहूं, पूरा चावल ही मिलेगा
Fri, 20 May 2022 07:53 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 May 2022 07:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में पात्र गृहस्थी लाभार्थी कार्डधारकों की संख्या 3.62 करोड़ है जिसमें कुल 14.97 करोड़ यूनिटों को मुफ्त में प्रतिमाह राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत इन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है।
विज्ञापन
गेहूं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने राशन वितरण में गेहूं का कोटा कम कर दिया है। बदले में चावल का कोटा बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना में तो बिल्कुल भी गेहूं नहीं मिलेगा। बदले में पूरा कोटा चावल का दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार के नियमित वितरण के कोटे में भी अदला बदली की गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पात्र गृहस्थी लाभार्थी कार्डधारकों की संख्या 3.62 करोड़ है जिसमें कुल 14.97 करोड़ यूनिटों को मुफ्त में प्रतिमाह राशन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत इन कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाता है। अब ऐसा नहीं होगा। केंद्र सरकार ने इसमें गेहूं का कोटा खत्म करते हुए चावल का कोटा बढ़ा दिया है। यानि अब गेहूं की बजाय पूरा पांच किलो चावल ही मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में 40.93 लाख अंत्योदय कार्डधारक हैं। इनमें 1.31 करोड़ यूनिटों को राशन वितरण किया जाता है।
विज्ञापन
प्रत्येक कार्ड पर कुल 35 किलो खाद्यान्न मिलता है जिसमें 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल का वितरण किया जाता है। अपर आयुक्त खाद्य अनिल दुबे ने बताया कि अब इसमें भी बदलाव किया गया है। इस कार्ड पर अब 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार भी नियमित राशन वितरण कर रही है जिसमें प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता है। इसे पलट दिया गया है। अब प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं दिया जाएगा। सरकार की ओर से सितंबर माह तक का नया कोटा जारी किया जा रहा है और इसमें यह नई व्यवस्था ही लागू रहेगी।
विज्ञापन