फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revised result declared, form filling date extended

Lucknow News: संशोधित परीक्षाफल घोषित, फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Thu, 04 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Revised result declared, form filling date extended
लखनऊ विवि
लखनऊ। लखनऊ विवि और सहयुक्त महाविद्यालय के विधि (त्रिवर्षीय एवं पंचवर्षीय) प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का संशोधित परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इसके आधार पर द्वितीय सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षाफॉर्म लखनऊ विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर समर्थ पोर्टल केे माध्यम से भरने की अंतिम तिथि सात जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर के छात्रों को ऑनलाइन संशोधित परीक्षा फॉर्म भरकर उसकी प्रति संबंधित विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष या निदेशक कार्यालय से सत्यापित करानी होगी। आठ जून तक परीक्षा विभाग में इसे जमा कराना होगा। वहीं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र अपने महाविद्यालय में निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ संशोधित फॉर्म जमा करेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के ई-मेल, मोबाइल नंबर, विषय और प्रश्नपत्र संबंधी संशोधन की सुविधा समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। किसी प्रकार की त्रुटि या तकनीकी समस्या होने पर छात्र विवि की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर 7991200609, 7991200506 और ई-मेल samarthexamlu@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed