फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Revised pension issued by up government

संशोधित पेंशन का आदेश जारी, 200 रुपए तक बढ़ी पेंशन

Sat, 18 Nov 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Revised pension issued by up government
पेंशन - फोटो : demo pics

प्रदेश सरकार ने ग्रेड पे-4200 की जगह ग्रेड पे-4600 का लाभ पा चुके पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को संशोधित पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़े ग्रेड पे के हिसाब से पेंशनरों को 200 रुपये तथा पारिवारिक पेंशनरों को 120 रुपये महीने का फायदा होगा।

विज्ञापन


विशेष सचिव वित्त नील रतन कुमार ने बताया कि वेतन समिति-2008 की संस्तुति स्वीकार किए जाने पर एक जनवरी 2006 के पूर्व के पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों की न्यूनतम पेंशन व पारिवारिक पेंशन का निर्धारण 21 जनवरी 2016 के शासनादेश से किया गया था।
विज्ञापन


इस शासनादेश के साथ दी गई तालिका के क्रमांक-9 में 4200 ग्रेड पे वाले कर्मियों का न्यूनतम वेतन तथा ग्रेड वेतन के योग के रूप में 16,290 रुपये, न्यूनतम पेंशन 8,145 रुपये और न्यूनतम पारिवारिक पेंशन 4,887 रुपये तय की गई थी। कुमार ने बताया कि 2010 में शासन ने ग्रेड पे-4200 वाले इन कर्मियों को संशोधित पे बैंड-9300-34800 और ग्रेड पे-4600 का लाभ दिया। ग्रेड पे-4600 के हिसाब से न्यूनतम पेंशन से जुड़ा संशोधित आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन कर्मियों को न्यूनतम वेतन व तथा ग्रेड वेतन के योग के रूप में 16,690 रुपये, न्यूनतम पेंशन 8,345 रुपये और न्यूनतम पारिवारिक पेंशन 5,007 रुपये मिलेगी। कुमार ने बताया कि यह संशोधन एक जनवरी 2006 से लागू माना जाएगा। 21 जनवरी 2016 के शासनादेश को इस हिसाब से संशोधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed