{"_id":"5baca401867a557eaa4de55f","slug":"review-meeting-on-central-policies-in-chairmanship-of-barabanki-mp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय योजनाओं में हो रही 35 प्रतिशत तक की वसूली, सांसद बोलीं- पीएम को भेजूंगी वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय योजनाओं में हो रही 35 प्रतिशत तक की वसूली, सांसद बोलीं- पीएम को भेजूंगी वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र की योजनाओं की समीक्षा हुई। बुधवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण में 25 से 35 प्रतिशत तक की वसूली किए जाने का आरोप लगाते हुए सांसद ने वीडियो प्रधानमंत्री मोदी को भेजने की धमकी दी।
विज्ञापन
सबसे पहले पीडी डॉ. हरिचरन सिंह ने पिछले 19 मई को हुई इस बैठक की कार्य योजना पढ़ी। जिले के नवोदय विद्यालय की शिक्षा का बिंदु आते ही सांसद ने यहां की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह को फटकार लगाते हुए कहा आपकी बहुत शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पीएम आवास व शौचालय की समीक्षा पर उन्होंने प्रशासन को कड़े शब्दों में बताया कि इन दोनों योजनाओं में 25 से 35 प्रतिशत की तक की वसूली पूरे जिले में हो रही है। सबसे ज्यादा मामले सिद्वौर क्षेत्र के हैं। उनके पास इसका वीडियो क्लिप भी हैं जो वह पीएम को भेजेंगी।
विज्ञापन
सांसद के इस आरोप पर सकपकाए अधिकारी बगले झांकते नजर आए। कौशल विकास मिशन द्वारा अपनी उपलब्धियां गिनाने के दौरान सांसद ने पूछा की आपके प्रशिक्षण केंद्र कहां-कहां चल रहे हैं। इसकी सूची जनप्रतिनिधियों के पास क्यों नहीं है।
तीन माह बाद हुई बैठक से गायब रहे भाजपा के पांचों विधायक
तीन माह बाद हो रही इस बैठक में भाजपा के पांचों विधायक गायब रहे। एक साथ एक ही पार्टी के मौजूदा विधायकों का गायब रहना चर्चा का विषय बना रहा है। इन सभी की अनुपस्थित पर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं की कही भाजपा में आपसी गुटबाजी तो नही हैं। इससे पहले निंदूरा ब्लॉक प्रमुख के नामांकन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी क्षेत्रीय विधायक गायब रहे थे।