फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   return 1.5 lakh rupees in three days

ठेकेदार के खाते से निकले डेढ़ लाख रुपये तीन दिन में वापस कराए

Sun, 03 Jan 2021 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
return 1.5 lakh rupees in three days
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी पेंटिंग ठेकेदार राम मिलन को साइबर सेल ने शुक्रवार दोपहर उसके खाते से निकले डेढ़ लाख रुपये वापस करा दिए। यह रकम तीन दिन पहले साइबर ठगों ने उड़ा दी थी।
विज्ञापन

साइबर सेल के उपनिरीक्षक सौरभ मिश्रा ने बताया कि मकदूमपुर निवासी राम मिलन का बचत खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है। 28 दिसंबर को साइबर ठग ने उन्हें फोन कर खुद को बैंककर्मी बताते हुए खाते को अपडेट कराने के लिए कहा। राम मिलन साइबर अपराधी के जाल में फंस गए। साइबर ठग ने उससे अपने मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। इस एप के डाउनलोड करते ही राम मिलन का मोबाइल साइबर ठग के नियंत्रण में आ गया और उसने बैंक खाता खोलकर रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। बैंक की तरफ से राम मिलन के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड भेजा गया जिसे साइबर ठग ने देखकर लेन-देन पूरा कर लिया। उसने तीन बार में राम मिलन के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

राम मिलन ने बताया मेसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उसने थाने में संपर्क किया जहां से साइबर सेल जाने की सलाह दी गई। रुपये निकलने के छह घंटे के भीतर ही राम मिलन ने साइबर सेल में शिकायत की जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। साइबर सेल की टीम ने रुपये ट्रांसफर करने वाले पेमेंट गेटवे से संपर्क करके लेन-देन रुकवा दिया। एक जनवरी को राम मिलन के खाते से निकले रुपये उसे वापस मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed