{"_id":"5f5c599a4dcdf6055022edae","slug":"retired-spokesperson-stabbed-to-death-in-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीतापुर में रिटायर्ड प्रवक्ता की चाकू से गोदकर हत्या, मंदिर के बाहर शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीतापुर में रिटायर्ड प्रवक्ता की चाकू से गोदकर हत्या, मंदिर के बाहर शव मिलने से हड़कंप
Sat, 12 Sep 2020 10:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रिटायर्ड प्रवक्ता की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड प्रवक्ता का शव मंदिर के बाहर मिला है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
महोली कस्बे के सोनारन टोला निवासी कमलेश मिश्रा (62) पुत्र दिवाकर मिश्रा कृषक इंटर कॉलेज महोली में गणित के प्रवक्ता रह चुके थे। एक साल पहले ही वो सेवानिवृत्त हुए थे। वह तंत्र मंत्र विद्या का ज्ञान रखते थे और नियमित पूजा-पाठ करते थे।
उन्होंने कई वर्षों पूर्व कस्बे के श्मशान घाट के निकट नदी की तलहटी में एक काली मंदिर का निर्माण कराया था, जहां पर रोजाना सुबह-शाम और रात्रि पहर में पूजा पाठ के लिए जाते थे। परिजनों के मुताबिक सुबह 7 बजे, शाम को 7 बजे नियमित मंदिर में दीपक जलाने जाते थे।
विज्ञापन
रात्रि 10 बजे से 1 घंटे तक वहीं अनुष्ठान और पूजा-पाठ करते थे। शनिवार रात 9:30 बजे खाना खाकर घर से निकले 11:00 बजे के बाद तक वापस ना आने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, जो बंद मिला।

तलाश करने निकले परिजनों को मंदिर के बाहर कमलेश का लहूलुहान शव पड़ा मिला। गले और पेट पर चाकू के निशान थे परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रात में ही घटनास्थल पर सीओ सदर, एडिशनल एसपी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पड़ताल की।
कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश शांत व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। किसी से उनकी कोई रंजिश नहीं थी।