फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   retired officio turning to AAP

‘खास’ से ‘आम’ बनने वालों की लंबी कतार

Tue, 14 Jan 2014 08:47 AM IST
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेन्द्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jan 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
retired officio turning to AAP

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ‘खास’ से ‘आम’ बनने वालों की कतार लंबी होती जा रही है।

विज्ञापन


लंबे समय से अलग-अलग फोरम पर संघर्ष करने वाले अपने क्षेत्रों के महत्वपूर्ण लोग राजनीतिक मंच के रूप में ‘आप’ को स्वाभाविक पसंद मान रहे हैं।

ऐसे लोगों में प्रदेश के सेवानिवृत्त आईएएस-आईपीएस, टेक्नोक्रट, प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील, पत्रकार, प्रोफेशनल्स, श्रमिक नेता और समाजसेवी सभी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी इन दिनों हर जगह चर्चा में है। क्या आम-क्या खास, हर कोई इसे लेकर गुणा-भाग में जुटा है।

दिल्ली में फतह के बाद ‘आप’ के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलों के बीच उसका कारवां बढ़ता जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में खास भूमिका निभाने वाले लोग भी आप के साथ जुड़कर आम बनने को तैयार हैं।

रेलकर्मियों के देश के प्रमुख नेता आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन केकेंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्र ने ‘आप’ की सदस्यता ले ली है।

सेवानिवृत्त आईएएस रमाशंकर, सेवानिवृत्त आईपीएस अजय कुमार श्रीवास्तव, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह परिहार, पूर्व कुलपति प्रो. राधे मोहन मिश्र समेत वैज्ञानिक व डाक्टर भी आप के कारवां में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


आप की अवध क्षेत्र की संयोजक अरुणा सिंह कहती हैं प्रोफेसर, डॉक्टर, ब्यूरोक्रेट और टेक्नोक्रेट ही नहीं वैज्ञानिक और दूसरे दलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं या होना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed