फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired officer daughter sexual harassment in a moving car in Lucknow three arrested

रिटायर्ड अफसर की बेटी से गैंगरेप: दो जिले... 20 KM तक दौड़ती कार में नोचते रहे दरिंदे, बड़ा सवाल-कहां थी पुलिस

Tue, 12 Dec 2023 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Dec 2023 10:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सेवानिवृत्त अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Retired officer daughter sexual harassment in a moving car in Lucknow three arrested
दिनभर दौड़ती कार में दरिंदगी की हदें पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर निवासी सेवानिवृत्त अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वजीरगंज थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार बरामद कर ली है। आरोपियों ने युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया और उसे मुंशी पुलिया के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम राहुल राज के मुताबिक 22 वर्षीय पीड़िता का केजीएमयू के मानसिक रोग विभाग में इलाज चल रहा है। वह अक्सर वहां जाती थी। इस दौरान बाहर चाय की दुकान पर काम करने वाले मड़ियांव के सत्यम मिश्र से उसकी जान-पहचान हो गई। पांच दिसंबर को युवती इलाज के लिए वहां पहुंची। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह सत्यम की दुकान पर चाय पीने लगी।
विज्ञापन


इस दौरान उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवती ने सत्यम से कहा तो उसने बाजारखाला के मो. असलम (चालक) की एंबुलेंस में मोबाइल चार्जिंग पर लगवा दिया। कुछ देर के बाद युवती ने अपना फोन मांगा तो सत्यम ने बताया कि चालक एंबुलेंस लेकर डालीगंज चला गया है। सत्यम युवती को ई-रिक्शे से डालीगंज लेकर पहुंचा तो युवती को बताया गया है कि एंबुलेंस आईटी चौराहे पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों वहां पहुंचे तो चाय दुकान मालिक बाजारखाला का मो. सुहैल व असलम कार से वहां आ गए। उन्होंने सत्यम व युवती को कार में बैठा लिया। सभी लोग बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित ढाबे पर पहुंचे। वहां खाना खाया। आरोपियों ने वहीं पर युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती नशे में हो गई तो उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ चलती कार में मुंह काला किया। विरोध करने पर युवती की पिटाई भी की।

2 जिले, 20 किलोमीटर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
सेवानिवृत्त अफसर की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने दो जिलों की पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नशे में धुत आरोपी बाराबंकी से लेकर लखनऊ तक 20 किलोमीटर तक कार दौड़ाते रहे, युवती से दरिंदगी करते रहे। बाराबंकी के सफेदाबाद से मुंशी पुलिया तक आरोपी बड़े आराम से पहुंचे और युवती को छोड़कर भाग निकले।

इंस्पेक्टर वजीरगंज मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी-सत्यम, सुहैल और असलम पांच दिसंबर को शाम सात बजे युवती को असलम के भाई की कार में लेकर निकले थे। आरोपियों ने परिवर्तन चौक के आसपास बीयर और शराब खरीदी थी। बाराबंकी के सफेदाबाद पहुंचने के बाद ढाबे में आरोपियों ने शराब पी और खाना खाया। इसी दरम्यान युवती को बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन पिला दिया गया। बेसुध हुई युवती को आरोपियों ने कार में बिठाया और दरिंदगी करते रहे।

सफेदाबाद से लेकर मुंशी पुलिया तक 20 किलोमीटर की दूरी में कई थाने और पुलिस चौकियां हैं। सड़क पर अगर कहीं भी पुलिस सक्रिय होती, तो नशे में कार दौड़ा रहे आरोपी उसी समय पकड़ में आ जाते। बहरहाल, इंस्पेक्टर ने बताया कि देर रात आरोपी युवती को मुंशी पुलिया के पास छोड़कर भाग गए।

सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाए जाने की आशंका
एडीसीपी सीएन सिन्हा ने बताया कि आरोपी सुहैल और असलम के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। दोनों के फोन पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। युवती का अश्लील वीडियो बनाए जाने की आशंका को देखते हुए दोनों के फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

डरी-सहमी थी युवती
डीसीपी पश्चिम राहुल राज का कहना है कि घटना के बाद युवती काफी डरी-सहमी थी। मुंशी पुलिया पर आरोपियों के छोड़ने के बाद वह किसी तरह अपनी सहेली के घर पहुंची और उसको सारी बात बताई। फिर किसी तरह अपने घर पहुंची। इसके बाद रविवार को उसने हिम्मत जुटाई और सारी बात परिवारीजनों को बताई।

इसलिए वजीरगंज थाने में दर्ज किया गया केस
सूत्र बताते हैं कि युवती के परिवारीजनों ने इलाके के एक अधिकारी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी थी। अफसर ने घटना के बारे में पश्चिम जोन के अधिकारियों को बताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वजीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया। सोमवार को तीनों आरोपियों- सत्यम, सुहैल और असलम को शिक्षा भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed