फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired judge's case, black money spent through two trusts, organizations and real estate companies

Lucknow News : सेवानिवृत्त जज का मामला, दो ट्रस्ट, संस्था और रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए खपाई काली कमाई

Thu, 23 Feb 2023 06:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 23 Feb 2023 06:40 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि एसएन शुक्ला ने अपनी पहली पत्नी के भाई साईदीन तिवारी के नाम से 2012 में 3.67 लाख रुपये की जमीन खरीदी जिसे दो साल बाद शाइन सिटी को 30 लाख में बेच दी। इसी तरह वर्ष 2013 में उन्होंने साईदीन तिवारी के नाम से 3.15 लाख की एक और जमीन खरीदी जिसे चार साल बाद शाइन सिटी को ही 70 लाख में बेच दिया।

विज्ञापन
Retired judge's case, black money spent through two trusts, organizations and real estate companies
लखनऊ हाईकोर्ट

विस्तार

हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसएन शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही सीबीआई को दो ट्रस्ट, एक संस्था और रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद करने के सुराग मिले है। अमेठी की शिव शक्ति धाम ट्रस्ट, फैजाबाद की अद्भुत इंडिया अकादमिक फाउंडेशन ट्रस्ट और एंजेल ग्रुप ऑफ एजूकेशन ट्रेनिंग समाज सेवी संस्थान के साथ एसएन शुक्ला के संबंधों की पड़ताल की जा रही है। जांच में पता चला कि उन्होंने लखनऊ की दो रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए कई बेनामी संपत्तियां भी खरीदी थी।

विज्ञापन


सीबीआई जांच में सामने आया है कि अमेठी की शिव शक्ति धाम ट्रस्ट से लाखों रुपये शुचिता तिवारी को भेजे गए। इसी तरह फैजाबाद की अद्भुत इंडिया अकादमिक फाउंडेशन ट्रस्ट ने शुचिता तिवारी को वर्ष 2015 से 2017 के दौरान 2.84 लाख रुपये दिए। फैजाबाद के एंजेल ग्रुप ऑफ एजूकेशन ट्रेनिंग समाज सेवी संस्थान ने भी वर्ष 2015 से 2020 केदौरान शुचिता तिवारी को 8,62,362 रुपये दिए। सीबीआई को शक है कि ये रकम एसएन शुक्ला की अवैध रूप से अर्जित कमाई थी, जिसे ट्रस्ट और संस्था के जरिए सफेद किया गया। बाद में इसे शुचिता तिवारी को दिया गया।
विज्ञापन


साईदीन तिवारी केनाम से खरीदी बेनामी संपत्तियां
जांच में सामने आया है कि एसएन शुक्ला ने अपनी पहली पत्नी के भाई साईदीन तिवारी के नाम से 2012 में 3.67 लाख रुपये की जमीन खरीदी जिसे दो साल बाद शाइन सिटी को 30 लाख में बेच दी। इसी तरह वर्ष 2013 में उन्होंने साईदीन तिवारी के नाम से 3.15 लाख की एक और जमीन खरीदी जिसे चार साल बाद शाइन सिटी को ही 70 लाख में बेच दिया। जांच में प्रमाण मिले कि एसएन शुक्ला ने वर्ष 2019 में शाइन सिटी के हिमांशु कुमार को भुगतान के लिए कई बार फोन किया। हिमांशु कुमार ने शिव शक्ति धाम ट्रस्ट को 80 लाख रुपये का भुगतान एसएन शुक्ला के नाम पर किया। इसी तरह एसएन शुक्ला ने लखनऊ के अर्थ इंफ्रा लैंड डेवलपर्स प्रा. लि. के अमरेंद्र सिंह के जरिए फरवरी 2018 में भूखंड खरीदा। इसके लिए आठ लाख रुपये का भुगतान किया गया। जांच में शिव शक्ति धाम ट्रस्ट के खाते से साईदीन तिवारी के पुत्र के खाते में रकम भेजने के प्रमाण भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed