फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired IAS officer and son duped of Rs 13 crore

Lucknow News: सेवानिवृत्त आईएएस और बेटे से 13 करोड़ की ठगी

Wed, 15 Apr 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 15 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Retired IAS officer and son duped of Rs 13 crore
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने रियल एस्टेट फर्म संचालकों पर 13 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने सीरियल किलर सोहराब रुस्तम से उनकी व सेवानिवृत्त आईएएस पिता की हत्या की धमकी दी है। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह सितंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। पड़ोस में रहने वाले मारुत सुत तिवारी और उसकी पत्नी आनंदिता तिवारी ने खुद को एपेक्स इंडिया कंसोर्टियम प्रालि. का निदेशक बताया। मारुत के परिचित विजय कोहली व रश्मि कोहली वेलनेस नैप्यून प्रालि. और वीरा लाइफ साइंसेज प्रालि के निदेशक हैं। कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2022 में चारों ने उन्हें कंपनी का 50 फीसदी हिस्सेदार बनने का झांसा दिया था। मारुत ने पिता को अपेक्स इंडिया कंसोटियम का चेयरमैन बना दिया। उन्हें नियुक्तपत्र भी दिया गया। इसके बदले चारों ने उनसे और पिता से 13 करोड़ रुपये कारोबार में लगाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


2024 तक रकम लौटाने का किया था वादा
आरोपियों ने सारी रकम ब्याज सहित 2024 तक लौटाने का वादा किया था। ऐसे में उन्होंने व पिता ने रकम चारों को दे दी। मारुत ने कूटरचित अनुबंध भी तैयार कराया था। बाद में आरोपी मुकर गए। रकम मांगने पर मारुत ने 29 अक्तूबर 2025 को रुपये लौटाने का फिर वादा किया, जो पूरा नहीं हुआ। 16 नवंबर 2025 को हुसड़िया चौराहे पर मारुत, आनंदिता, श्री तिवारी व पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें निवेश की गई रकम भूलने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उनकी व पिता की हत्या सीरियल किलर सोहराब रुस्तम से कराने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर मारुत, आनंदिता, विजय, रश्मि, श्री तिवारी व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed