फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Retired engineer from irrigation department dies in accident

Lucknow News: सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर की हादसे में मौत

Thu, 24 Oct 2024 06:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 24 Oct 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Retired engineer from irrigation department dies in accident
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार कर रहे सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर हुसैन आजम (78) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। इसके अलावा मड़ियांव में लोडर की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। वह नगर निगम में संविदाकर्मी था।
विज्ञापन


सरफराजगंज निवासी हुसैन आजम के बेटे अनवर ने बताया कि पिता बृहस्पतिवार सुबह काम से ई रिक्शा से निकले थे। मंजू टंडन ढाल के पास ई रिक्शा से उतरकर सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। पुलिस उनको ट्राॅमा ले गई, वहां पिता की मौत हो गई। परिवार में पत्नी रशीदा और चार बच्चे हैं। अनवर के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिता को टक्कर किसी बाइक सवार ने मारी थी।
विज्ञापन


मड़ियांव की कृष्णालोक कॉलोनी परागी नगर के रहने वाले अनूप पांडेय (30) नगर निगम में संविदा पर चालक थे। घरवालों ने बताया कि सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। ताड़ी खाना स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके मोबाइल से पुलिस ने खबर परिजनों को दी। परिवार में पत्नी विनीता व बेटा सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed