{"_id":"647ebab4bd6c65edd7004d66","slug":"retired-dg-dinesh-sharma-commits-suicide-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में कहा- कोई जिम्मेदार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: रिटायर्ड डीजी दिनेश शर्मा ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में कहा- कोई जिम्मेदार नहीं
Tue, 06 Jun 2023 06:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Jun 2023 06:53 PM IST
सार
लखनऊ में रिटायर्ड डीजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। अब मैं जीना नहीं चाहता हूं।
विज्ञापन
रिटायर्ड डीजे दिनेश शर्मा (बायें)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमतीनगर विशालखंड-2 में मंगलवार सुबह रिटायर्ड डीजी दिनेश कुमार शर्मा (73) ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली दाहिनी कनपटी पर लगी और बायीं कनपटी की तरफ से पार हो गई। शर्मा 1975 बैच के आईपीएस अफसर थे। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उन्होंने डिप्रेशन में खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन
दिनेश शर्मा पत्नी लखनऊ विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रोफेसर नीता शर्मा, बेटे अरंजय के साथ विशाल खंड-2 में रहते थे। उनकी बेटी नीदरलैंड में है। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास के मुताबिक मंगलवार सुबह उठने के बाद दिनेश अपने कमरे में चले गए। करीब 7 बजकर 10 मिनट पर उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी व बेटा कमरे में पहुंचे तो दिनेश खून से लथपथ थे और पास में रिवाॅल्वर पड़ी थी। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तत्काल उनको ट्राॅमा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि काफी देर पहले ही उनकी मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठे, कनपटी से सटाकर मारी गोली
जिस तरह से शव मिला, उससे साफ है कि दिनेश पहले अपने कमरे में गए। वहां पर पड़ी कुर्सी पर बैठे और फिर दाहिनी कनपटी से रिवाॅल्वर सटाकर गोली मार ली। इसलिए शव कुर्सी पर ही पड़ा मिला। गोली चलते ही रिवाॅल्वर उनके हाथ से छूट गई और कुछ दूर पड़ी मिली।
विज्ञापन
'मैं अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं'
दिनेश ने सुसाइड नोट में लिखा-मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं एंग्जाइटी से परेशान हूं। मैं अपनी ताकत और स्वास्थ्य खो रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है...। पूरा नोट अंग्रेजी में लिखा है। आखिरी में उन्होंने अपना नाम व तारीख भी लिखी। नोट के ऊपर ही पेन रख दिया। नोट को भी फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। नोट के जरिये पता चलता है कि वह बीमारी से परेशान थे। इस वजह से डिप्रेशन में थे। कुछ समय से वह अधिक बीमार थे।
बेटी आएगी तब होगा अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों ने शव को सहारा अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश की बेटी नीदरलैंड में है। उसको घटना की सूचना दी गई है। उसके आने पर बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।