फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Results of trial of corona vaccine are positive

कोरोना वैक्सीन ट्रायल के नतीजे सकारात्मक, 19 कंपनियां देश में तैयार कर रही हैं वैक्सीन

Tue, 15 Dec 2020 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Results of trial of corona vaccine  are positive
कोरोना वैक्सीन ट्रायल के नतीजे सकारात्मक, 19 कंपनियां देश में तैयार कर रही हैं वैक्सीन
विज्ञापन

आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव ने सोमवार को कहा कि कोरोना से लड़ने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। देश में 19 कंपनियां वैक्सीन तैयार कर रही हैं।
उम्मीद है कि जून-जुलाई तक बड़ी संख्या में वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध हो जाएगा। ऐसे में जरूरत मुताबिक सामान्य लोगों में वैक्सीनेशन शुरू किया जा सकेगा।
अभी हमारा प्रयास वायरस की चेन तोड़ना है, इसलिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बीमारियों की चपेट में रहने वाले गंभीर लोगों को टीका देने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। प्रो. भार्गव एसजीपीजीआई के 35वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ज्यादातर कंपनियों ने पहले और दूसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है। चूहे के बाद बंदर पर किए प्रयोग के भी सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीजी का ट्रायल भी बेहतरीन रहा है। कहा कि, सरकार का उद्देश्य है कि पहले जनसंख्या के एक बड़े पैमाने पर टीकाकरण कर वायरस की चेन को तोड़ा जाए। इसके लिए वैक्सीन का इंतजाम हो गया है।
प्लाज्मा थेरेपी का जिक्र करते हुए बताया कि देशभर के 39 केंद्रों पर 464 मरीजों में प्रयोग किया गया, लेकिन कोविड-19 के गंभीर मरीजों की जान बचाने में यह विफल रही।
इस बीच सिरो सर्वे भी किए गए। पहले और दूसरे चरण के नतीजों के बाद अब इसके तीसरे चरण की तैयारी है।
ऑर्गन ट्रांसप्लांट को प्राथमिकता
एसजीपीजीआई की उपलब्धियां गिनाते हुए निदेशक प्रो. आरके धीमान ने कहा, नए साल में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को प्राथमिकता दी जाएगी। लिवर ट्रांसप्लांट को शुरू करने के साथ हार्ट सहित अन्य आर्गन प्रत्यारोपण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया कि राजधानी कोविड हॉस्पिटल में मौजूद 380 बेडों में से 86 प्रतिशत में आईसीयू, वेंटिलेटर की सुविधा है। संस्थान ने 75 सेशन में 25 हजार से अधिक चिकित्सक एवं चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षित करने का भी काम किया है। जल्द डायबिटीज सेंटर शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा।

पावर ग्रिड ने दिए सात करोड़
एसजीपीजीआई और पावर ग्रिड के बीच सोमवार को एमओयू हुआ है। इसके तहत विभिन्न अस्पतालों को टेलीमेडिसिन से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पावर ग्रिड पीजीआई को सात करोड़ की मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed