{"_id":"6323850686f7834c660619a3","slug":"result-out-of-entrance-exam-of-lucknow-university-lucknow-news-lko648518081","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: सात कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: सात कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से नए सत्र 2022-23 में स्नातक प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को सात कोर्सों का परिणाम जारी कर दिया गया। विवि प्रशासन के अनुसार, बीए एनईपी, बीएससी बायो व मैथ्स, बीकॉम ऑनर्स, डीफार्मा, बीबीए व बीसीए का परिणाम जारी किया गया है। पूरी मेरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट व एडमिशन पेज पर अभ्यर्थी देख सकते हैं।
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि बीए एनईपी में हर्षिता सिंह ने 166 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में 156 अंक प्राप्त कर अनिका ने टॉप किया है। अनुसूचित जाति में 144 अंक प्राप्त कर दयानंदन ने टॉप किया है। वहीं बीएससी बायो में 166 अंक प्राप्त कर प्रकाश मनोहर, अन्य पिछड़ा वर्ग में 146 अंक प्राप्त कर शिवांगी वर्मा व अनुसूचित जाति में 136 अंक प्राप्त कर हर्षिता राज ने टॉप किया है।
बीएससी मैथ्स में ऋतिक पटेल ने 164 अंक प्राप्त कर ओवरऑल व ओबीसी वर्ग में भी टॉप किया है। छात्राओं में अंजलि मिश्रा ने 162 अंक व अनुसूचित जाति में 136 नंबर पाकर अभिषेक रावत ने टॉप किया है। अनुसूचित जनजाति में 102 अंक प्राप्त कर आयुष कुमार गौड ने टॉप किया है। बीकॉम ऑनर्स में हिमांशु वर्मा ने 154 अंक तो छात्राओं में श्रेया श्रीवास्तव ने 150 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग में शुभम जैसवाल ने 142 अंक व अनुसूचित जाति में अभ्युदय लाल ने 132 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं डीफार्मा में 110 अंक प्राप्त कर अंजली कुमारी ने ओवरऑल व ओबीसी वर्ग में प्रथम स्थान पाया है। अनुसूचित जाति में 106 अंक प्राप्त कर अभिशेख कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीबीए में राहुल आनंद ने 180 अंक तो छात्राओं में 166 अंक प्राप्त कर श्रेया श्रीवास्तव ने टॉप किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग में 158 अंक प्राप्त कर खुशबू व अनुसूचित जाति में वरुण प्रकाश ने 132 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। बीसीए में अथर्व शर्मा ने 148 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। छात्राओं में श्रद्धा मेहरोत्रा ने 142 अंक तो अन्य पिछड़ा वर्ग में निशांत यादव ने 134 अंक और अनुसूचित जाति में आदर्श कुमार सिंह ने 134 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
विज्ञापन
बीए-बीएससी की प्रवेश काउंसिलिंग 19 से
प्रो. माथुर ने बताया कि बीए एनईपी व बीएससी एनईपी की काउंसिलिंग 19 सितंबर को दोपहर से शुरू होगी। वहीं बीकॉम ऑनर्स, डीफार्मा, बीबीए, बीसीए व डीफार्मा की ऑनलाइन प्रवेश काउंसिलिंग 18 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग का विस्तृत विवरण 15 सितंबर को विवि की वेबसाइट व एडमिशन पेज पर जारी होगा।
एलएलबी, बीकॉम एनईपी की काउंसिलिंग आज से
विवि प्रशासन की ओर से दो दिन पहले जारी एलएलबी इंटीग्रेटेड, बीकॉम एनईपी, बीजेएमसी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएलएड व बीवीए की प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो रही हैं। अभ्यर्थी 18 सितंबर तक अपनी ऑनलाइन च्वॉइस भर सकेंगे।