{"_id":"685aa4b64308e1e2c2068087","slug":"result-out-of-bhartendu-natya-academy-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1264098-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भारतेंदु नाट्य अकादमी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यूपी से 14 का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भारतेंदु नाट्य अकादमी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यूपी से 14 का चयन
विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ। स्रोत - इंटरनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतेंदु नाट्य अकादमी से नाट्य कला में परास्नातक की परीक्षा का फाइनल परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। दो चरणों में छह दिन तक चली प्रवेश परीक्षा के परिणाम में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों में 70 फीसदी उत्तर प्रदेश से ही हैं। 12 छात्रों और आठ छात्राओं का प्रवेश के लिए चयन किया गया है।
अकादमी के निदेशक बिपिन कुमार ने बताया कि 10 जून से प्रवेश परीक्षा की शुरुआत हुई थी। देश के 23 प्रदेशों से तकरीबन 300 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पहले चरण के तहत 10 जून को लिखित परीक्षा कराई गई। पहला चरण ऑडिशन के साथ 12 जून तक चला। इसमें कुल 66 विद्यार्थियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया। दूसरे चरण में चयन समिति ने प्रवेशार्थियों का ऑडिशन लिया। इस चयन समिति में पद्मश्री प्रो. वामन केंद्रे, प्रो. नवदीप कौर, डॉली आहलुवालिया, हिमानी शिवपुरी, राकेश श्रीवास्तव, राजीव वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव और शुभदीप राहा जैसे विशेषज्ञ शामिल थे।
निदेशक ने बताया कि दूसरे चरण के तहत 13 से 15 जून को हुए फाइनल ऑडिशन के बाद मंगलवार को परिणामों की घोषणा भी कर दी गई। इसमें उत्तर प्रदेश से 14 और अन्य प्रदेशों से छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जुलाई से कक्षाएं शुरू किए जाने की तैयारी है।