{"_id":"627d366503712064c33e124d","slug":"result-of-aktu-semester-exam-not-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : मार्च में हुई परीक्षाओं का नहीं आया परिणाम, विद्यार्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : मार्च में हुई परीक्षाओं का नहीं आया परिणाम, विद्यार्थी परेशान
Fri, 13 May 2022 12:17 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 13 May 2022 12:17 AM IST
सार
एकेटीयू में इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 मई से प्रस्तावित हैं लेकिन मार्च में हुई परीक्षा का परिणाम अभी तक नहीं आया है। विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में मार्च में हुई पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम अब तक जारी नहीं हो सका है। जबकि 25 मई से इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और इसके लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसे लेकर विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन
ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं दो चरणों में हुई थीं। पहले चरण में जनवरी से थर्ड व फाइनल ईयर की परीक्षाएं हुईं। इसका परिणाम जारी हो चुका है। जबकि मार्च में हुई पहले व दूसरे वर्ष की परीक्षाएं का परिणाम अब तक जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके लिए एकेटीयू शिक्षकों को लगातार रिमाइंडर भेज रहा है। जबकि सेमेस्टर परीक्षाएं खत्म होने के बाद लेफ्ट ओवर परीक्षाओं का आयोजन किया गया, जो 12 मई को खत्म हुई। इसी बीच कक्षाएं भी चल रही हैं और शिक्षकों को कॉपियां भी जांचना है। वहीं, कॉलेज के अन्य काम भी हैं। ऐसे में शिक्षक कॉपियां की जांच नहीं कर पा रहे हैं। उधर, विवि का दावा है कि जल्द ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन