फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Result declared of remaining seats

पीएचडी की बची सीट का रिजल्ट जारी, आज शाम से जमा होगी फीस

Tue, 15 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Result declared of remaining seats
लविवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का बचे हुए विषयों का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। चयनित अभ्यर्थियों का नाम वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को मंगलवार शाम से इसकी फीस जमा करनी है। लविवि ने ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ देते हुए यह सूची जारी की है।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, फिलासफी, संस्कृत और प्राकृत भाषा, समाजशास्त्र, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, लॉ, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ्समेटिक्स, सांख्यकी और जूलॉजी विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी मंगलवार शाम पांच बजे के बाद ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। सीट खाली बचने पर अगली लिस्ट जारी की जाएगी। लविवि द्वारा इस साल ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ न देने की वजह से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया काफी लंबे समय से अटकी थी। लविवि ने पहले चरण में उन 20 विभागों की लिस्ट जारी की जिसमें ईडब्ल्यूएस कोटे की सीट नहीं बन रही थी। सोमवार को जारी सूची में ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ दिया गया है। शासनादेश के अनुसार गरीब सवर्ण अभ्यर्थियों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाता है। लविवि ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में इस पर ध्यान नहीं दिया था। इस वजह से प्रवेश प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब इस पर फैसला करके रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभाग से मांगी गईं अतिरिक्त सीट
लविवि ने पीएचडी विज्ञापन में ईडब्ल्यूएस की सीट नहीं दी थीं। पीएचडी में शिक्षक के हिसाब सीट होने की वजह से सुपर न्यूमेरिक सीट नहीं हो सकती थीं। विज्ञापित सीट में ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ देने पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का नुकसान होता। इसलिए लविवि ने विभागों से बची हुई सीट ईडब्ल्यूएस के लिए मांगी थीं। उनको शामिल करते हुए सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी का पूरा रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ भी दिया गया है। सभी चयनित अभ्यर्थी अपनी फीस मंगलवार शाम पांच बजे से जमा कर सकते हैं।
- डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed