फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Residents took their family member in a thela when they did not get ambulance.

Gonda News: घायल को ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, नहीं मिल पाइ एंबुलेंस

Thu, 25 Aug 2022 02:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रुपईडीह (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुपईडीह (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Aug 2022 02:26 PM IST
सार

कौड़िया थाना क्षेत्र में हुई एक घटना ने स्वास्थ्य को लेकर सरकार के दावों की पोल खोल दी है। घायल के लिए परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन उन्हें ठेले पर लेकर अस्पताल गए।

विज्ञापन
Residents took their family member in a thela when they did not get ambulance.
पीएचसी में ठेले पर लेटा घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एंबुलेंस न मिलने पर मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को परिजन ठेला से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर- करनैलगंज मार्ग पर बनगाई गांव निवासी अलीजान (65) बकरी चराकर घर लौट रहा था। क्षेत्र के जेठपुरवा गांव के मजरा गोसाई पुरवाई निवासी भोलानाथ (33) तथा गौरी शंकर (24) करनैलगंज से बाइक से आर्यनगर की तरफ जा रहे थे। तभी दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन


तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस को फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन व गांव के लोग अलीजान को ठेला से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि कुछ देर बाद दो अन्य घायलों को लेकर एंबुलेंस भी पीएचसी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर डॉ. अजय कुमार यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। भोलानाथ की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। चौकी प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed