फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reservation for sc-st and women in up mukhyamantri yuva swarozgar yojana

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में एससी-एसटी व महिलाओं को आरक्षण

Mon, 10 Jul 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Jul 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
reservation for sc-st and women in up mukhyamantri yuva swarozgar yojana
सीएम आद‌ित्यनाथ योगी - फोटो : demo pic
केंद्र सरकार ने जिस तरह दलितों व महिलाओं को इंडस्ट्री लगाने में सहयोग के लिए स्टैंड-अप इंडिया योजना शुरू की है, योगी सरकार भी इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना लागू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


स्टैंड-अप इंडिया योजना में बैंकों की सभी शाखाओं को एक दलित व एक महिला को लोन देने का लक्ष्य दिया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में दलितों व महिलाओं को आरक्षण देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि आरक्षण कितना होगा, यह कैबिनेट तय करेगी। सपा सरकार ने 2016-17 के आम बजट में समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना शुरू की थी। इसका मकसद प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसका बजट बहुत कम था, लिहाजा इसका फायदा ज्यादा लोग नहीं पा सके। इस योजना के लिए आम बजट में 40 करोड़ और अनुपूरक बजट में पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

नई सरकार ने इस योजना से समाजवादी शब्द को मुख्यमंत्री करके योजना जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही इसमें कमजोर वर्गों व महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए नए प्रावधान जोड़ने का फैसला किया है।

सपा सरकार की ब्याज उपादान योजना रहेगी जारी

reservation for sc-st and women in up mukhyamantri yuva swarozgar yojana
अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : demo pic
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लाभार्थियों की संख्या का कुछ हिस्सा अनुसूचित जाति व जनजाति तथा महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। एमएसएमई विभाग इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी लेने की कार्यवाही शुरू कर दी है।  

सपा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज उपादान योजना शुरू की थी। नई सरकार ने इस योजना को भी जारी रखने का फैसला किया है।

लेकिन इसमें भी लाभार्थियों की कुछ संख्या महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। यह योजना पूर्वांचल, मध्यांचल व बुंदेलखंड में खास तौर से प्रोत्साहित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed