{"_id":"6a287f1c88ddb2d9130eba63","slug":"research-must-be-linked-to-the-real-needs-of-society-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1776152-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शोध को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शोध को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना होगा
विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मंगलवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की बैठक में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल कहा कि शोध को समाज की वास्तविक समस्याओं के समाधान और आवश्यकताओं से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर मेंटरशिप उपलब्ध कराने की बात कही।
बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, वैश्विक रैंकिंग और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
कुलपति ने आउटकम आधारित शिक्षा (ओबीई) और अनुसंधान एवं विकास को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों के डिजिटलीकरण, सेल्फ लर्निंग मैटेरियल, ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से अभिभावकों और समाज को जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
आईक्यूएसी निदेशक शिल्पी वर्मा ने गुणवत्ता संवर्धन गतिविधियों, डिजिटल गवर्नेंस और विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में शिक्षण, शोध और प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।