{"_id":"602984878ebc3ee90413de30","slug":"requirement-of-200-crore-for-old-projects-lko-city-news-lko56487861","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपीएनआईसी से लेकर सीजी सिटी तक के लिए एलडीए को चाहिए बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपीएनआईसी से लेकर सीजी सिटी तक के लिए एलडीए को चाहिए बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपीएनआईसी से लेकर सीजी सिटी तक के लिए एलडीए को चाहिए बजट
एलडीए को शासकीय प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। वहीं नए प्रोजेक्टों में 107 करोड़ रुपये राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए चाहिए। पिछले साल की तरह मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट इस बार फिर से आवास विभाग को भेजा गया है। पिछली बार इसमें कोई बजट एलडीए को नहीं मिला था।
एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि अभी जेपीएनआईसी के अलावा सीजी सिटी में संस्कृति स्कूल और सीएसआई टॉवर का काम पूरा करना है। इन दोनों प्रोजेक्टों के लिए जहां 50-50 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। वहीं तीन साल से शुरू होने के इंतजार में जेपीएनआईसी को पूरा करने के लिए भी 100 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब बजट स्वीकृत होने के लिए यूपी सरकार के बजट का इंतजार अधिकारियों को है।
जेपीएनआईसी में होने लगी टूटफूट
तीन साल से एलडीए ने जेपीएनआईसी में कोई काम नहीं कराया है। जबकि यहां 97 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो चुका है। यहां अब केवल गेस्ट हाउस ब्लॉक और स्पोर्ट्स ब्लॉक की फिनिशिंग का काम होना है। ऑडिटोरियम ब्लॉक, पार्किंग ब्लॉक और म्यूजियम ब्लॉक का काम पहले ही पूरा हो चुका है। काम बंद होने से अब सिविल वर्क में भी टूटफूट जहां होने लगी है। वहीं पूर्व में लग चुकी मशीन और सामान भी खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
कहां कितना बजट चाहिए :
जेपीएनआईसी 100 करोड़ रुपये
सीएसआई टॉवर 50 करोड़ रुपये
संस्कृति स्कूल 50 करोड़ रुपये
राष्ट्र प्रेरणा स्थल 107 करोड़ रुपये