फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report sought regarding the provision of salary parity with KGMU faculty members

Lucknow News: केजीएमयू के शिक्षकों के समान वेतन देने के मामले में रिपोर्ट तलब

Fri, 19 Jun 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Report sought regarding the provision of salary parity with KGMU faculty members
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिक्षकों को केजीएमयू के समान वेतन-भत्ते और अन्य सुविधाएं देने का मामला फिर गरमा गया है। शासन से अनुमति लिए बिना ये लाभ देने पर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के वित्त नियंत्रक ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से संबंधित दस्तावेज व सूचनाएं मांगी हैं।
विज्ञापन

वित्त नियंत्रक शैलेष गिरि की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की कुलसचिव को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि चिकित्सा शिक्षकों को गलत तरीके से बिना शासन की अनुमति के केजीएमयू के समान परिलब्धियां व भत्ते दिए जाने की जांच होगी। यूनिवर्सिटी उन सभी दस्तावेज और सूचनाओं को उपलब्ध कराए, जिनके आधार पर शिक्षकों को ये लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वित्त नियंत्रक ने किसी सक्षम अधिकारी को भेजकर दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र पहुंचने से यूनिवर्सिटी में खलबली मची है। कुलसचिव ज्योत्सना का कहना है कि पत्र का जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed