{"_id":"5fa2f576f387944f30145814","slug":"report-sought-on-application-against-web-series-mirzapur-season-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन टू के खिलाफ अर्जी पर रिपोर्ट तलब, सुनवाई 21 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन टू के खिलाफ अर्जी पर रिपोर्ट तलब, सुनवाई 21 नवंबर को
Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत ने वेब सीरीज मिर्जापुर सीजन 2 के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग वाली अर्जी पर हजरतगंज थाने से रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण सेना के अध्यक्ष ने सीजेएम शिवानंद के कोर्ट में अर्जी देकर निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, निर्देशक गुरमीत सिंह, अभिनेता पंकज त्रिपाठी, राजेश तैलंग, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, ईशा तलवार, मिहिर देसाई समेत अन्य को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
अर्जी में कहा गया कि इस वेब सीरीज में आरोपियों ने हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति की गलत छवि पेश की है। इस सीरीज में पारिवारिक मूल्यों का ह्रास किया गया। लोगों को आपस में गाली-गलौज करते दिखाया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि भोजपुरी भाषा को गलत ढंग से पेश करके यूपी और बिहार की गलत छवि पेश की गई। यूपी में गुंडाराज, आतंकवाद, दहशत का माहौल दिखाया गया है। अर्जी में आशंका जताई गई है कि इस वेब सीरीज में आतंकी संगठन का पैसा लगाकर हिंदू धर्म को बदनाम किया गया है।