अल्टीमेट कराटे लीग: बंगलूरू बुल्स और पंजाब फाइटर्स विजयी, यहां देखें दोनों मुकाबलों की रिपोर्ट
लखनऊ में खेली जा रही अल्टीमेट कराटे लीग में बेहद संघर्षमय मुकाबले देखे जा रहे हैं। शनिवार को बंगलूरू बुल्स और पंजाब फाइटर्स ने जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू बुल्स और पंजाब फाइटर्स को अल्टीमेट कराटे लीग में जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा। बुल्स ने मुंबई निंजा को 116-110 और फाइटर्स ने पुणे डिवाइन पर 123-109 के नजदीकी अंतर से जीत दर्ज की। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही लीग के तहत खेले गए दोनों मुकाबले रोमांचक रहे। मुकाबलों पर एक रिपोर्ट।
बंगलूरू बुल्स बनाम मुंबई निंजा
लीग मे दिन के पहले मुकाबले में किंग्स की भिड़ंत निंजा से हुई। शुरुआत से ही मुकाबला बराबरी का रहा और दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हालांकि निर्णायक मौकों पर बुल्स के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 116-108 के अंतर से जीत दर्ज की। मैच के दौरान सर्वाधिक अंक बटोरने वाले मुंबई निंजा के हर्ष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुकाबले में बुल्स की टीम से रोहितेश्वर (कप्तान), व्लादिमिर बाबकोव (रूस), उमेश साकेत, मोनिंदर सिंह, प्रवीन कुमार, दिलीप कुमार, विक्टोरिया सोकोलोवा (उक्रेन) शामिल रहे, जबकि रितिक (कप्तान), पाल टुडोरिका (रोमानिया), हर्ष कुमार, ओमकार सिंह, कुनाल सिंह, गोविंद पांडेय, पूजा शिंदे ने जोर आजमाइश की।
पंजाब फाइटर्स बनाम पुणे डिवाइन
लीग के दूसरे मुकाबले में पंजाब फाइटर्स का सामना पुणे डिवाइन से हुआ। यह मुकाबला भी पहले मैच की भांति बेहद कड़ा रहा। हालांकि पंजाब के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली जो टीम ने अंत तक कायम रही। इस तरह पंजाब फाइटर्स ने 123-109 के साथ मुकाबला अपने नाम करते हुए लीग में जीत के साथ आगाज किया।
मैच में पंजाब की ओर से सर्वाधिक अंक बटोरने वाले निजवम बासूमतारी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मुकाबले में फाइटर्स से बलराम गुप्ता (कप्तान), डेविड रोजोवस्की (पोलैंड), एन बासुमतारी, राहुल सनातन, विशाल कुमार, शिवालक राज, अमनी मोहम्मद शामिल रहे, जबकि पुणे डिवाइन से मोहित तिवारी (कप्तान), हुनान (स्पेन), शशांक कुमार, आलोक, सिड वेलिंगटन, दिलीप कुमार, एलिक्जा जालेसिनस्का (पोलैंड) ने जोर आजमाइश की।