फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Report on retired inspector in disproportionate assets case

Lucknow News: आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर रिपोर्ट

Sun, 25 May 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Report on retired inspector in disproportionate assets case
आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर पर रिपोर्ट
कानपुर। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उनके खिलाफ उन्हीं के बेटे ने शिकायत की थी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर विजिलेंस की टीम ने उनकी चल अचल संपत्तियों की जांच की थी, जिसमें उनके ऊपर लगाए गए आरोप सही पाए गए। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर बुढन्सापुर (कठार) निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में लखनऊ के विनीत खंड में रहते हैं। वह 2016 में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2023 में उनके बेटे ने उनकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश पर 25 फरवरी 2023 को कानपुर विजिलेंस यूनिट को रिटायर इंस्पेक्टर की संपत्तियों की जांच मिली। इसमें पता चला कि जितेंद्र ने नौकरी से एक करोड़, 68 लाख, 47 हजार, 924 रुपये की आय हुई थी, जबकि खर्च दो करोड़, 74 लाख, 14 हजार, 817 रुपये किए। उन्होंने आय से एक करोड़, पांच लाख, 66 हजार, 893 रुपये अधिक खर्च किए।



एडिशनल एसपी पुत्तूराम ने बताया कि जब उन्होंने सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर से जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसकी रिपोर्ट बनाकर उन्होंने शासन में भेज दी थी। वहां से आदेश मिलने के बाद विजिलेंस थाने में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में आगे विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed