फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   report of asp and restaurant owner case submitted to dgp

एएसपी व रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद मामले में जांच टीम ने डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 23 Oct 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
report of asp and restaurant owner case submitted to dgp
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI

गोमतीनगर में 18 अक्तूबर को एडीजी कानून व्यवस्था के स्टाफ ऑफिसर व एएसपी और रेस्टोरेंट संचालक के बीच हुए विवाद के मामले में एसपी ग्रामीण डॉ. गौरव ग्रोवर ने अंतरिम जांच रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से डीजीपी को भेज दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में एएसपी को विवाद के बाद खुद ही तफ्तीश के लिए रेस्टोरेंट पर पहुंचने को गलत ठहराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एएसपी राजेश सिंह ने विवाद के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी। रिपोर्ट में एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर राजवीर की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही एएसपी के साथ रेस्टोरेंट कर्मियों द्वारा की गई अभद्रता का भी जिक्र है। हालांकि इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई की संस्तुति नहीं की गई है। डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों की मानें तो यह अभी अंतरिम रिपोर्ट है, विस्तृत जांच रिपोर्ट बाद में आएगी। विस्तृत जांच में आसपास के लोगों के बयान के साथ-साथ रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 18 अक्तूबर को गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गाड़ी का शीशा टूटने को लेकर एएसपी राजेश सिंह और रेस्टोरेंट संचालक मयंक तिवारी के बीच सीसीटीवी फुटेज दिखाने को लेकर विवाद हो गया था। एसपी ग्रामीण ने शुरुआती जांच में 17 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।


एएसपी रैंक के अफसर को ही मिली है एएसपी की जांच
मामले की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल एसपी ग्रामीण की कॉडर रैंक अपर पुलिस अधीक्षक की है और राजेश सिंह भी अपर पुलिस अधीक्षक हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि समान रैंक का अफसर अपने समकक्ष अधिकारी की जांच कैसे कर सकता है। हालांकि एसपी ग्रामीण डॉ. गौरव ग्रोवर 2013 बैच के डायरेक्ट आईपीएस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed