{"_id":"5f60698a8ebc3e41750eb900","slug":"report-daily-on-availability-of-medicines-and-oxygen-to-cm-office-says-cm-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवाओं व ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सीएम दफ्तर को प्रतिदिन रिपोर्ट दें ड्रग कंट्रोलर: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाओं व ऑक्सीजन की उपलब्धता पर सीएम दफ्तर को प्रतिदिन रिपोर्ट दें ड्रग कंट्रोलर: सीएम योगी
Tue, 15 Sep 2020 12:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए हैं कि वह कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इन दवाओं के बैकअप की व्यवस्था भी की जाए। कहीं भी दवाओं की जमाखोरी न होने पाए। उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को प्रदेश में दवाइयों व ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति पर प्रतिदिन मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यकता के अनुसार सर्विलांस टीम बढ़ाई जाएं। ऑक्सीजन प्लांट सभी मेडिकल कॉलेजों में निर्धारित दर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करें।
विज्ञापन
ऑक्सीजन की दर वही रहनी चाहिए, जो कोविड-19 से पहले थी। उन्होंने ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए।
विज्ञापन
लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी व मेरठ में सभी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल पूरी गुणवत्ता एवं क्षमता से कार्य करें। ड्रग कंट्रोलर इन जिलों में दवाई तथा ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी मौजूद थे।
1000 आईसीयू बेड की व्यवस्था करें
सीएम ने निर्देश दिए कि राजधानी में केजीएमयू, एसजीपीजीआई तथा लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान 1000 आईसीयू बेड की व्यवस्था करें। कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग के कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई जाए। कोविड-19 से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए।
शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराया जाए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत खाद के लिए गड्ढे खोदकर कंपोस्ट तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अच्छी खाद मिलेगी, गांवों में कूड़ा भी निस्तारित होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अमल के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
शौचालय, पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय तथा पंचायत भवन का निर्माण तेजी से कराया जाए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत खाद के लिए गड्ढे खोदकर कंपोस्ट तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अच्छी खाद मिलेगी, गांवों में कूड़ा भी निस्तारित होगा। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान पर अमल के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।