फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   repolling in some areas

इन बूथों पर हुआ 91.59 फीसदी मतदान

Wed, 14 May 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 May 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
repolling in some areas

मुजफ्फरनगर, बदायूं व फीरोजाबाद के 11 पोलिंग बूथों पर मंगलवार को हुए पुनर्मतदान में 91.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन


पुनर्मतदान के लिए आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। इस कारण कही से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।

मुजफ्फरनगर लोकसभा के बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-57 पर 98.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी तरह बूथ संख्या 211 पर 96.93 प्रतिशत, चरथावल विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या-168 पर 96.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सहसवान विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 112 पर 94.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर केवल एक पोलिंग बूथ पर ही पुनर्मतदान हुआ है।


वहीं फीरोजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के जसराना विधान सभा क्षेत्र के मतदेय संख्या-183 पर 72.23 प्रतिशत वोटिंग हुई।

बूथ संख्या-385 पर 84.78 प्रतिशत व 390 बूथ संख्या पर 85.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

यहां के शिकोहाबाद विधान सभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या-38 पर 95.50 प्रतिशत एवं सिरसागंज विधान सभा क्षेत्र के मतदेय संख्या-54 पर 96.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


इसी प्रकार बूथ संख्या-151 पर 93.75 प्रतिशत व बूथ नंबर-159 पर 93.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed