फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Repair of Ganga Bridge started, DRM inspected it

Lucknow News: गंगा ब्रिज की मरम्मत शुरू, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Repair of Ganga Bridge started, DRM inspected it
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर रेलखंड पर स्थित गंगा ब्रिज की मरम्मत बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई है। डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने पुल का निरीक्षण किया और मरम्मत से संबंधित जानकारियां हासिल कीं। मरम्मत के चलते 42 दिनों तक 74 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मरम्मत पूरा होने के बाद सेक्शन पर हाईस्पीड ट्रेनें आसानी से चलाई जा सकेंगी। कॉशन कम किए जा सकेंगे, जिससे ट्रेनों को सुस्त गति से नहीं चलाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को काम गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करने निर्देश दिए हैं। उन्होंने विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलखंड की सेफ्टी की भी पड़ताल की।
विज्ञापन

बता दें कि दिल्ली-हावड़ा मुख्य लाइन में लखनऊ-कानपुर रेलखंड एक कनेक्टिंग लाइन के तौर पर अहम किरदार निभाती है। गंगा पुल से होकर प्रतिदिन मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर व मालगाड़ियां चलती हैं। ऐसे में इन सभी गाड़ियों के संरक्षित, सुरक्षित तथा समयबद्ध परिचालन के लिए पुल की मरम्मत की जा रही है। यह 42 दिनों तक चलेगी, इस दौरान कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। कईयों को बदले रूट से चलाया जाएगा तथा कई बदले स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed