{"_id":"5fc0065d8ebc3eefba413b69","slug":"remove-the-veil-when-in-doubt-and-match-the-face-lko-city-news-lko5519509112","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदेह होने पर घूंघट, हिजाब हटाकर होगा चेहरे का मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदेह होने पर घूंघट, हिजाब हटाकर होगा चेहरे का मिलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक दिसंबर को मतदान होना है। इस दौरान यदि कोई पोलिंग एजेंट किसी महिला वोटर पर संदेह जताता है तो घूंघट या हिजाब हटाकर उसके चेहरे का मिलान मतदाता सूची की फोटो से करना होगा। यह जिम्मेदारी मतदान अधिकारी प्रथम की होगी।
यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अभिषेक प्रकाश ने दिया। वह बृहस्पतिवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन की मतदान ड्यूटी में लगे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शांतिपूर्ण और पारदर्शी निर्वाचन कराने में पीठासीन अधिकारी व मतदान कार्मिकों की भूमिका सबसे अहम होती है। इसलिए मतदान अधिकारी प्रथम का कार्य होगा कि वह मतदाता की पहचान उसके पास उपलब्ध मतदाता सूची से करे तथा उसकी भाग संख्या और क्रमांक को भी नोट करे। मतदान शुरू होने से पहले व मतदान खत्म होने के बाद सभी प्रपत्रों को भरने की कार्यवाही और मतदान के बाद मतपेटिका को स्ट्रांग रूम में जमा करवाने की जिम्मेदारी भी पीठासीन अधिकारी की होगी।
प्रशिक्षण से गायब 24 कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश
मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में कुल 784 कार्मिकों को बुलाया गया था। इस दौरान 24 कार्मिक बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे। डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।