{"_id":"66e637e593441a0fec046f38","slug":"remove-illegal-slums-encroachments-and-barricades-from-gomti-nagar-extension-lucknow-news-c-13-lko1027-873008-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार से हटाएं अवैध झुग्गी, अतिक्रमण और कटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार से हटाएं अवैध झुग्गी, अतिक्रमण और कटिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रहने वालों, जनकल्याण समिति और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायतों पर मंडलायुक्त ने संज्ञान लिया है। उन्हें जनता दर्शन व नागरिक सुविधा दिवस पर अनेक बार अवैध झुग्गी, डेयरी और कटिया की शिकायत मिली। उन्हों ने एलडीए वीसी, नगर आयुक्त और लेसा के मुख्य अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा, कि गोमतीनगर विस्तार में खाली पड़े भूखंडों में लोग अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। डेयरियां भी चलाई जा रही हैं, जिससे गंदगी की भरमार के साथ बीमारी का खतरा है। ऐसे में एलडीए अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करे कि खाली पड़ी जमीनों पर अवैध रूप से कोई न रहे। खाली पड़े भूखंडों के आवंटियों को भवन निर्माण के लिए नोटिस जारी की जाए और इसकी लगातार निगरानी करें।
विज्ञापन
मंडलायुक्त को बताया गया कि खाली प्लॉटों में रहने वालों ने बिजली कनेक्शन भी लिया है, जिसकी समीक्षा की जरूरत है। कटिया और अवैध कनेक्शन पर लेसा कार्रवाई करे। इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार में मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इन पर अवैध वेंडिंग जोन बन गए हैं। इनकी गंदगी से रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पेड़ों की टहनियों से ढक रहे हेरिटेज भवन
मंडलायुक्त ने एलडीए वीसी को पत्र लिखकर हेरिटेज भवनों के आसपास पेड़ों की छंटाई के निर्देश भी दिए। पत्र में कहा है कि पेड़ों की टहनियां बड़ी हो जाने से हेरिटेज भवन ढक गए हैं। सड़क पर आवागमन में भी घने पेड़ों से बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में एलडीए के उद्यान अधिकारी की देखरेख में नगर निगम जल्द से जल्द पेड़ों की छंटाई कराए।