फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   remaining seats of NEET PG will be allotted from 23 July

नीट पीजी की बची सीटों का आवंटन आज से, मेडिकल और डेंटल की 539 सीटें अभी खाली

Thu, 23 Jul 2020 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jul 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
remaining seats of NEET PG will be allotted from 23 July
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नीट पीजी की सरकारी-निजी मेडिकल कॉलेजों में बची हुई सीटों का आवंटन 23 जुलाई से होगा। मेडिकल और डेंटल की 539 सीटें अभी खाली हैं। इनमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 121 और डेंटल की एक सीट हैं। वहीं, निजी मेडिकल कॉलेजों की 300 से अधिक और डेंटल की 117 सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के अनुसार 23 जुलाई को शासकीय सीटों का आंवटन होगा। इनमें एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और एमडीएस की सीटें हैं। स्टेट रैंक 01 से 100 तक के अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी ओबीसी फिजिकली हैंडीकैप अभ्यर्थी और स्टेट रैंक 1000 तक के सभी एससी अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


27, 28 और 29 जुलाई को निजी क्षेत्र की मेडिकल सीटों का आवंटन होगा। 27 जुलाई को स्टेट रैंक 01 से 1000, 28 जुलाई को 1001 से 1500, 29 जुलाई को 1501 से सभी पंजीकृत अभ्यर्थी मॉपअप राउंड में शामिल हो सकते हैं। 30 और 31 जुलाई को निजी क्षेत्र की डेंटल सीटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई को स्टेट रैंक 01 से 100 तक सभी अभ्यर्थी और 31 जुलाई को स्टेट रैंक 101 से सभी पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को आवंटन स्थल डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के एकेडमिक ब्लॉक पर पहुंचना होगा। प्रदेश में राजकीय क्षेत्र में मेडिकल की 1027 सीटें और डेंटल की 45 सीटें हैं, जबकि निजी क्षेत्र में मेडिकल की 1064 और डेंटल की 649 सीटें हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed