{"_id":"616c4f8d0969c871fd17a791","slug":"relief-to-farmers-as-compensation-for-crop-loss-due-to-floods-soon-be-given-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसानों को राहत देने की तैयारी, बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का जल्द मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसानों को राहत देने की तैयारी, बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का जल्द मिलेगा मुआवजा
Sun, 17 Oct 2021 10:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की। यहां करीब एक सप्ताह पूर्व तक जिलों से मिले फीडबैक को सीएम के समक्ष रखा गया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अतिवृष्टि व बाढ़ के चलते धान व गन्ना आदि फसलों के नुकसान का आकलन प्रदेश में तेजी से चल रहा है। दो लाख से अधिक किसानों की फसलों के नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। फाइनल रिपोर्ट आते ही मुआवजा वितरण शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल क्षतिपूर्ति आकलन की प्रगति की समीक्षा की। यहां करीब एक सप्ताह पूर्व तक जिलों से मिले फीडबैक को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। पता चला कि कृषि व राजस्व विभाग के सर्वे में अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण करीब दो लाख से अधिक किसानों की फसलों के नुकसान की बात कही गई है। अंतिम रिपोर्ट में यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ और अतिवृष्टि से कृषि फसलों को हुए नुकसान का आकलन हो रहा है। बाढ़ से फसलों के नुकसान का सामना करने वाले किसानों में करीब 68 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि एक भी पात्र किसान क्षतिपूर्ति से वंचित न रहे। हर तरह की कृषि उपज के नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन