{"_id":"629e4562b31a1a5b0f1ac082","slug":"relief-now-24-tickets-will-be-booked-on-irctc-website-earlier-there-was-facility-to-book-12-tickets-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक होंगे 24 टिकट, पहले एक माह में 12 टिकट कराने की थी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक होंगे 24 टिकट, पहले एक माह में 12 टिकट कराने की थी सुविधा
Mon, 06 Jun 2022 11:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:50 PM IST
सार
रेलवे बोर्ड में निदेशक, पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने बताया कि रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही ऑनलाइन बुक होने वाले टिकटों की संख्या को भी दुगना किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ircrc
- फोटो : IRCTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा व ऑनलाइन रेलवे टिकटों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी की वेबसाइट व एप पर बुक होने वाले टिकटों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां पैसेंजर महीने में सिर्फ बारह टिकट बुक कर पाते थे, वहीं अब वह 24 टिकट बुक पाएंगे।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड में निदेशक, पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने बताया कि रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। साथ ही ऑनलाइन बुक होने वाले टिकटों की संख्या को भी दुगना किया जा सकेगा। दरअसल, आईआरसीटीसी वेबसाइट व एप पर पहले एक यूजर आईडी से सिर्फ 12 टिकट बुक होते थे। लेकिन अब हर महीने 24 टिकट बुक कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहक का आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। जबकि जिन यूजर आईडी पर आधार कार्ड लिंक नहीं होगा, उन्हें पहले प्रतिमाह छह टिकट बनवाने की सुविधा दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 12 कर दिया गया है। इस निर्णय के सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन