{"_id":"664117d7b04621547b03a379","slug":"relief-material-given-to-hazria-berar-fire-victims-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104821-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हजरिया बरार के अग्निकांड पीड़ितों को दी गई राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हजरिया बरार के अग्निकांड पीड़ितों को दी गई राहत सामग्री
Mon, 13 May 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रेडक्रॉस
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। इकौना के हजरिया बरार गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 13 ग्रामीणों के घर जल कर राख हो गए थे। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को विवश था। इनकी मदद के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने इमदाद का हाथ बढ़ाया है।
रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्ष व डीएम कृतिका शर्मा के निर्देश पर रविवार को हजरिया बरार अग्निकांड प्रभावित 13 परिवारों को कलेक्ट्रेट बुलाया गया था जहां पीड़ितों को एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने राहत सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम के संयोजक व रेडक्रास सोसायटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बढ़ती गर्मी व अन्य विभिन्न कारणों से अप्रैल माह से जिले में लगातार अग्निकांड की घटनाएं घटित हो रही हैं। शनिवार हुई घटना के प्रभावित परिवारों को रेडक्रॉस द्वारा तिरपाल, सर्फ, साबुन, सेनेटरी पैड, शेविंग किट, तेल व एक ढक्कन युक्त बाल्टी प्रदान की गई है । संवाद