फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Relief from low voltage and tripping problems

Lucknow News: लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से मिलेगी राहत

Mon, 11 Nov 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Relief from low voltage and tripping problems
रायबरेली। शहर के विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ा दी गई है। यहां लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता अभी तक 15 एमवीए थी, जिसे बढ़ाकर अब 20 एमवीए कर दी गई। क्षमता बढ़ने से शहर की करीब 40 हजार आबादी को गर्मी में बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र प्रगतिपुरम से सत्यनगर, अयोध्यापुरी, मधुबन, निराला नगर, कचेहरी रोड, डिग्री कॉलेज, नयापुरवा, शक्तिनगर, प्रगतिपुरम, अंबेडकरनगर, जफरनगर, कल्लू का पुरवा, छजलापुर, तुलसीनगर, रतापुर, अमावां रोड, भरतपुरम, एकता बिहार, अनवरनगर, आजाद नगर, बैरहना, डबल फाटक, गायत्रीपुरम मोहल्लों को बिजली की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


यहां पर 10 और पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ जाती थी। इस समस्या को देखते हुए अब पांच एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। उपखंड अधिकारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता अब 20 एमवीए हो गई है। इससे अब उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed